Kurukshetra News: पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने मोहन नगर चौक पर लगाया जाम
कुरुक्षेत्र। शहर में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने और पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने शुक्रवार को मोहन नगर चौक पर जाम लगा दिया। इससे मोहन नगर से पुराने बस स्टैंड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पीपली की ओर भी यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। मौके पर पहुंचे सिटी एसएचओ नरेंद्र और ट्रैफिक एसएचओ रामकरण ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।लोगों का कहना था कि बिजली नहीं आने से घरों में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। इनवर्टर बंद हो चुके हैं और मोबाइल फोन की बैटरियां भी खत्म हो रही हैं। कई घरों में दैनिक जरूरतों के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इसी के विरोध में लोगों ने मोहन नगर चौक पर जाम लगाकर अपना रोष जताया।प्रशासन की ओर से बिजली और पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि उन्हें जमीनी स्तर पर राहत नहीं मिल रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। जाम लगने के बाद पुराने बस स्टैंड और पीपली की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।जाम की सूचना मिलने पर सिटी थाना एसएचओ नरेंद्र और ट्रैफिक एसएचओ रामकरण मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था संभाली और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। संवाद------------बिजली निगम कार्यालयों की सुरक्षा में 200 पुलिसकर्मी तैनातबिजली संकट के बीच बिजली निगम के कार्यालयों और सब डिवीजन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। करीब 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। पुलिस की राइडर टीमें बिजली निगम के कार्यालयों और संबंधित केंद्रों के आसपास गश्त करेंगी। वहीं, उपायुक्त ने बिजली कर्मचारियों से बातचीत भी की है।एलएनजेपी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी परेशानीबिजली कटौती का असर एलएनजेपी अस्पताल में भी देखने को मिला। यहां बार-बार बिजली जाने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी वार्ड में भी बिजली बाधित होने के दौरान कुछ लोग मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर मरीजों को देखते नजर आए।अस्पताल प्रशासन की ओर से जनरेटर की व्यवस्था होने की बात कही गई है। पीएमओ डॉ. मेज पाल के अनुसार, अस्पताल में 2000 लीटर क्षमता का जनरेटर उपलब्ध है। जनरेटर के लिए करीब 1000 लीटर डीजल भी मंगवाया गया है, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में अस्पताल की जरूरी सेवाएं जारी रखी जा सकें।
#PeopleTroubledByWaterScarcityBlockedTheRoadAtMohanNagarChowk. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 02:13 IST
Kurukshetra News: पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने मोहन नगर चौक पर लगाया जाम #PeopleTroubledByWaterScarcityBlockedTheRoadAtMohanNagarChowk. #VaranasiLiveNews
