Noida News: मुख्य बाजार में अतिक्रमण से लोग परेशान
मुख्य बाजार में अतिक्रमण से लोग परेशानरबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा कस्बे के मुख्य बाजार पर फुटपाथ और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुख्य बाजार में सड़क के दोनों और स्थाई रूप से खड़ी ठेलियां और अवैध अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों के लिए भी परेशानी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से ठेलिया लगवाई जा रही है। व्यापारी ओमवीर सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कस्बे के मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है।
#PeopleTroubledByEncroachmentInTheMainMarket. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 18:38 IST
Noida News: मुख्य बाजार में अतिक्रमण से लोग परेशान #PeopleTroubledByEncroachmentInTheMainMarket. #VaranasiLiveNews
