Siddharthnagar News: मौसम 55

मौसम के साथ बदली दिनचर्यासिद्धार्थनगर। मौसम बदलने के साथ लोगों की दिनचर्या बदल गई है। जिले में बुधवार को कोहरा साफ नहीं था और धूप हो गई। इस कारण तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। लोगों ने धूप में आनंद की अनुभूति की। हालांकि, शाम हुई तो ठंड का असर शुरू हुआ। अत्यधिक ठंड के कारण चार दिन पहले तक ठिठुर रहे लोगों को अब मौसम से राहत मिल रही है। जो लोग दिन में घरों में दुबके रहे थे, वे सुबह से शाम तक अपने काम के लिए आसानी से बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान साफ होने के कारण रात के तापमान में मामूली गिरावट हुई, जबकि दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गई। एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस था। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के कारण धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। ठंड कम होने का पूर्वानुमान है।

#PeopleRuotineChangeWithWeather #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 18, 2023, 23:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Siddharthnagar News: मौसम 55 #PeopleRuotineChangeWithWeather #VaranasiLiveNews