Gurugram News: कचरा फेंकने का लोगों ने किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसीबादशाहपुर। सेक्टर-33 स्थित हंस एन्क्लेव में कचरे का संकट गहरा गया है, जिसका लोगों ने विरोध किया। निवासियों का आरोप है कि राजीव चौक से कॉलोनी तक के मुख्य मार्ग पर दो महीने से कचरा नहीं उठा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे पैदा हो गए हैं।हंस एन्क्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल प्रधान ने बताया कि एमसीजी अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के वेतन विवाद को इसकी वजह बताया है। हालांकि, वार्ड पार्षद कुलदीप यादव ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि सफाई नियमित हो रही है। निवासियों का कहना है कि यह अवैध डंपिंग न केवल बदसूरत दिखती है, बल्कि बीमारियों का घर बन रही है।

#PeopleProtestedAgainstDumpingOfGarbage #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: कचरा फेंकने का लोगों ने किया विरोध #PeopleProtestedAgainstDumpingOfGarbage #VaranasiLiveNews