Bareilly News: पॉश इलाके में कुत्तों और बंदरों का आतंक, नालियों में बह रहा गोबर; लोगों ने गिनाईं समस्याएं

बरेली के पॉश इलाके राजेंद्रनगर की नालियों में गोबर बह रहा है। लावारिस कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। कुत्तों के काटने से कई लोग जख्मी हो चुके हैं। कई बार लोगों ने नगर निगम से शिकायत की पर कोई राहत नहीं मिली। शहर के वार्ड 23 इंद्रानगर (राजेंद्रनगर ए ब्लॉक) के पार्क में आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने ये परेशानी साझा कीं। एसडी शर्मा ने बताया कि बंदर दिनभर घरों की छत पर बैठे रहते हैं या रास्ते पर चहलकदमी करते रहते हैं। बचाव के लिए लोगों ने खिड़कियों, बालकनी सहित पूरे घर को लोहे के जाल से कवर करवा रखा है। शिकायत करने पर नगर निगम के जिम्मेदार कहते हैं कि बंदर पकड़ना वन विभाग का काम है। हर ओर से निराशा मिलने पर स्थानीय लोगों ने लंगूर मंगवाया तो कुछ राहत मिली। अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्ड में घूम रहे खूंखार कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। गर्मी में वे और भी हिंसक हो गए हैं। आए दिन वे महिलाओं व बच्चों पर हमला कर रहे हैं। पैदल गुजर रहे लोग इनके लिए आसान शिकार होते हैं। प्रदीप तिवारी ने बताया कि अगर निगम की ओर से पार्क में ओपन जिम बनवा दिया जाए तो यहां टहलने आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। लोग जिम के जरिये व्यायाम भी कर पाएंगे।

#CityStates #Bareilly #DogsAttack #MonkeyAttack #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 09:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: पॉश इलाके में कुत्तों और बंदरों का आतंक, नालियों में बह रहा गोबर; लोगों ने गिनाईं समस्याएं #CityStates #Bareilly #DogsAttack #MonkeyAttack #VaranasiLiveNews