UP Big News: खामेनेई की हत्या पर सड़कों पर मुस्लिम, धमाकों के बीच दुबई में फंसे यूपी के लोग, यूपी में अलर्ट

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पूरी दुनिया में हलचल हो रही है। भारत से लेकर पश्चिमी देशों तक में हड़कंप मचा हुआ है। यूपीमें खामेनेई की हत्या पर मुसलमानों ने शोक जाहिर किया और सड़कों पर उतरे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। ईरान के पलटवार के बाद यूपी के अलग-अलग जिलों के लोग दुबई और मध्य पूर्व के देशों में फंस गए हैं और उनके परिजन दहशत में हैं। पढ़ें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें UP: खामेनेई की हत्या पर फूट-फूटकर रोईं महिलाएं और पुरुष, शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया मुसलमान लखनऊ में सड़कों पर उतरे। शिया मुस्लिम समुदाय के लोग खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं। इस्राइल और US के हमलों में खामेनेई मारे गए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि "जिनके खून में गद्दारी है, उन्होंने खामेनेई को धोखे से मारा है, अगर एक खामेनेई मारा गया, तो हज़ार खामेनेई उठ खड़े होंगे। इस्राइल और अमेरिका धोखेबाज हैं। पढ़ें पूरी खबर US-Israel Iran War: आग के गोले व धमाकों के बीच दुबई में फंसे गोंडा के युवा, दहशत में बीती रात छपिया क्षेत्र के सेजलपुर निवासी दिनेश वर्मा सहित करीब 20 लोग इन दिनों दुबई एक फ्लैट में भय व अनिश्चितता के बीच फंसे हुए हैं। शनिवार शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट (दुबई समय) पर अचानक उनके आवास से लगभग 10 मिनट की दूरी पर स्थित इलाके में तेज धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं। पढ़ें पूरी खबर UP: खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, प्रदर्शनों पर पुलिस के पैनी नजर; अराजकता फैलाई तो खैर नहीं ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जिलों में हो रहे प्रदर्शनों पर पुलिस के पैनी नजर है। पढ़ें पूरी खबर UP News: विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय हुए संघ प्रमुख, फिर लखनऊ पहुंचे मोहन भागवत; 21 दिन में चौथा यूपी दौरा राजधानी लखनऊ में रविवार को मोहनलालगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने संघ प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर लखनऊ पहुंचे हैं। 21 दिन के अंदर यूपी में उनका चौथा दौरा है। पढ़ें पूरी खबर Lucknow: संविदा बिजली कर्मचारी की मौत पर अधिशासी अभियंता सहित चार पर गिरी गाज, किए गए निलंबित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने लापरवाही के लिए अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और तकनीकी कर्मचारी पर कार्रवाई की है। कल्याणपुर में पोल पर काम के दौरान सीढ़ी से गिरकर कर्मचारी की मौत हो गई थी। पढ़ें, पूरी खबर सीतापुर से ईरान का है खास कनेक्शन, खामेनेई की मौत पर ईरान सरकार को शोक पत्र भेजेगी रियासत ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद सीतापुर में शिया समुदाय में शोक की लहर है। यहां महमूदाबाद में शिया समुदाय निवास करता है। अवध की सबसे बड़ी रियासत रही राजा महमूदाबाद की रियासत ईरान सरकार को शोक पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। पढ़ें, पूरी खबर

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #BreakingNewsOfUttarPradesh #TopNewsOfUttarPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Big News: खामेनेई की हत्या पर सड़कों पर मुस्लिम, धमाकों के बीच दुबई में फंसे यूपी के लोग, यूपी में अलर्ट #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #BreakingNewsOfUttarPradesh #TopNewsOfUttarPradesh #VaranasiLiveNews