Meerut News: पैठ बाजार में जाम से परेशान रहे लोग
फलावदा। कस्बे में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था बाधित रही। पुलिस चौकी के सामने मुख्य मार्ग पर खड़े दुपहिया वाहनों और बाजार में अतिक्रमण के चलते यह समस्या बनी।शनिवार को पैठ बाजार में मुख्य चौराहों पर जाम लग गया। मुनीश,राकेश आदि का कहना है कि मुख्य मार्गों से अवैध अतिक्रमण और सड़क के किनारे खड़े होने वाले दुपहिया वाहनों को नहीं हटवाया जाता इस वजह से जाम की समस्या आम बात हो गई है।ग्रामीणों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
#PeopleFacedTrafficJamsAtThePaithMarket. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:54 IST
Meerut News: पैठ बाजार में जाम से परेशान रहे लोग #PeopleFacedTrafficJamsAtThePaithMarket. #VaranasiLiveNews
