Panipat News: अमरनाथ यात्रा जाने के लिए लोगों में उत्साह, एक काउंटर पड़ा छोटा
पानीपत। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए लोगों में उत्साह बना हुआ है। जिला नागरिक अस्पताल में हर रोज करीब 400 लोग मेडिकल जांच के लिए आ रहे हैं। अस्पताल में सिर्फ एक काउंटर होने से लोगों को परेशानी हो रही है और घंटों लाइन में खड़े होने और फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करने को मजबूर हैं। लोगों ने विभाग से तीन से चार काउंटर बनाने की मांग की है।जिला नागरिक अस्पताल में पिछले सप्ताह से ही अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों की मेडिकल जांच शुरू हो गई है। अस्पताल में इसके लिए एक काउंटर बनाया है। दिन-प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ने लगी है लेकिन अस्पताल में काउंटर नहीं बढ़ाया जा सका है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एक व्यक्ति को मेडिकल जांच और पंजीकरण करवाने में करीब चार से पांच घंटे का समय लग रहा है। कभी साइट धीमी हो जाती है तो कभी स्टाफ लंच के लिए चला जाता है। लोगों ने विभाग से काउंटर की संख्या बढ़ाने की मांग की है। सेक्टर-12 के रमेश ने बताया कि काउंटर पर अंदर से भी फाइल ली जा रही हैं। इससे पूरी व्यवस्था बिगड़ रही है। इसमें सुधार की जरूरत है। फोटो कोट्स-काउंटर कम होने से लग रहा है ढाई घंटे का समयअसंध रोड के सुमित छाबड़ा ने बताया कि वे अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए मेडिकल जांच व पंजीकरण जरूरी है। जिला नागरिक अस्पताल एक काउंटर होने से ढाई घंटे तक का समय लग रहा है। स्टाफ लंच करने की कहकर चला जाता है। वे आधे से पौने घंटे के बाद आते हैं। एक ही काउंटर होने से ज्यादा परेशानी हो रही है यदि ज्यादा काउंटर हो तो लोगों को ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े। एक व्यक्ति को करीब चार से पांच घंटे का समय लग रहा है। वर्जन :अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल जांच और पंजीकरण के लिए रेडियोलॉजिस्ट कक्ष के बाहर एक अलग से काउंटर बनाया गया है। पिछले सप्ताह से मेडिकल जांच हो रही है। अब लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है यदि ऐसे ही रहता है तो जल्द ही एक या दो काउंटर और बनाए जाएंगे।डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
#PeopleAreExcitedToGoOnTheAmarnathYatra #ButOneCounterIsShort. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 03:02 IST
Panipat News: अमरनाथ यात्रा जाने के लिए लोगों में उत्साह, एक काउंटर पड़ा छोटा #PeopleAreExcitedToGoOnTheAmarnathYatra #ButOneCounterIsShort. #VaranasiLiveNews
