Kangra News: अब घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे पेंशनधारक
नवंबर से देशभर में शुरू हुई सुविधा, डाक विभाग घर-द्वार पर भी दे रहा सुविधा कांगड़ा में अब तक 1100 पेंशनधारकों के बने डिजिटल प्रमाण पत्रसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। पेंशनधारकों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डाक विभाग ने नवंबर माह से देशभर में पेंशनधारकों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) की सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब पेंशनधारक घर बैठे भी अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। डाक विभाग के कर्मचारी जरूरतमंद पेंशनधारकों के घर पहुंचकर भी यह सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके लिए केंद्र से एक नवंबर से 30 नवंबर तक डीएलसी 5.o अभियान भी चलाया गया है। इस अभियान के तहत कांगड़ा जिले में अब तक 1100 पेंशनधारकों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं। डाक अधीक्षक धर्मशाला रविंद्र शर्मा ने बताया कि पेंशन जारी रखने के लिए प्रत्येक पेंशनधारक को साल में एक बार अपने जीवित होने का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है। इसके लिए पहले पेंशनधारकों को मैन्युअल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। उन्हें संबंधित कार्यालय में जाकर अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता था। कई मामलों में इसे सक्षम अधिकारी से सत्यापित करवाने के बाद कल्याण विभाग में जमा करवाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में बुजुर्ग और असमर्थ पेंशनधारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।अब डिजिटल व्यवस्था से यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। पेंशनधारकों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्वयं कार्यालयों तक पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। डाक विभाग की ओर से डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र तैयार करने के साथ घर-द्वार पर भी सेवा दी जा रही है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनधारकों को राहत मिलेगी। डीएलसी बनवाने के लिए पेंशनर को नजदीकी डाकघर में संपर्क करना होगा। रविंद्र शर्मा ने बताया कि डाक विभाग की ओर से यह व्यवस्था पहले से ही थी, लेकिन अब डाक चौपालों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से भी लोगों को इस सुविधा की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा डाक कर्मचारी गांव-गांव और घर-घर जाकर पेंशनधारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र पेंशनधारक जानकारी के अभाव में इस सुविधा से वंचित न रहे।
#PensionersWillNowBeAbleToGetTheirDigitalLifeCertificateMadeFromTheComfortOfTheirHomes #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 18:09 IST
Kangra News: अब घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे पेंशनधारक #PensionersWillNowBeAbleToGetTheirDigitalLifeCertificateMadeFromTheComfortOfTheirHomes #VaranasiLiveNews
