बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे पटवारी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सोमवार देर रात रानीपुर थाना क्षेत्र के खमलापुर पुल के पास हुए सड़क हादसे में एक पटवारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश धुर्वे के रूप में हुई है, जो घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के चोपना क्षेत्र में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। वे ड्यूटी पूरी कर चोपना से बैतूल स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला पटवारी ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल जानकारी के अनुसार कमलेश धुर्वे सोमवार रात चोपना में अपना काम खत्म करने के बाद बैतूल के बड़ोरा स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान खमलापुर हनुमान डोल के पास ये सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वे बुरी तरह घायल हो गए और सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों से हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय महिला पटवारी मौके पर पहुंचीं और घायल कमलेश को अपनी निजी कार से तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें:भोपाल में आज: कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा, सफाईकर्मियों का प्रदर्शन और डीएसपी की दीक्षांत परेड सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह अज्ञात वाहन की टक्कर या सड़क पर वाहन से संतुलन बिगड़ना हो सकती है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी कमलेश धुर्वे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों के साथ पटवारी संघ के सदस्य भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। एसडीएम और तहसीलदार ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथियों के मुताबिक कमलेश धुर्वे मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से परिवार में शोक का माहौल है। वहीं राजस्व विभाग और पटवारी संघ के सदस्यों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है।
#CityStates #Betul #MadhyaPradesh #Patwari'sDeath #RoadAccident #KhamlapurBridge #RanipurPoliceStation #Chopna #Ghoradongri #CollisionWithUnknownVehicle #FemalePatwari #DistrictHospitalBetul #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 11:31 IST
बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे पटवारी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर #CityStates #Betul #MadhyaPradesh #Patwari'sDeath #RoadAccident #KhamlapurBridge #RanipurPoliceStation #Chopna #Ghoradongri #CollisionWithUnknownVehicle #FemalePatwari #DistrictHospitalBetul #VaranasiLiveNews
