School News : भीषण गर्मी के कारण कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, डीएम का कड़ा आदेश
बिहार की राजधानी पटना में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 27 जून 2026 तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी।
#CityStates #Bihar #Patna #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 15:41 IST
School News : भीषण गर्मी के कारण कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, डीएम का कड़ा आदेश #CityStates #Bihar #Patna #VaranasiLiveNews
