Kaushambi : अलवारा झील को रामसर स्थल का दर्जा मिलने का रास्ता साफ, 15 अगस्त तक जारी हो सकती है अधिसूचना

सरसंवा ब्लॉक क्षेत्र की जैव विविधता से समृद्ध अलवारा झील को रामसर स्थल का दर्जा मिलने की राह लगभग साफ हो गई है। वन विभाग के अनुसार, अंतिम औपचारिकताएं पूरी होते ही 15 अगस्त से पहले अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। इससे करीब तीन दशक से विकास की प्रतीक्षा कर रही झील को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। करीब 425 हेक्टेयर में फैली अलवारा झील कौशाम्बी ही नहीं, बल्कि प्रयागराज मंडल की सबसे बड़ी प्राकृतिक आर्द्रभूमियों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय और प्रवासी पक्षियों के साथ जलीय जीव-जंतु तथा दुर्लभ वनस्पतियां पाई जाती हैं। लंबे समय से पर्यावरणविद और विशेषज्ञ इसे रामसर सूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे। वन विभाग ने दो माह पहले शासन को झील को वेटलैंड एवं रामसर स्थल घोषित करने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर मांगे गए स्पष्टीकरण और आवश्यक दस्तावेज डीएफओ अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में समय से उपलब्ध करा दिए गए। इसके बाद शासन स्तर पर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। रामसर स्थल का दर्जा मिलने के बाद झील के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रबंधन योजना लागू होगी। जैव विविधता संरक्षण, अतिक्रमण और प्रदूषण पर प्रभावी निगरानी के साथ ईको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार की विशेष योजनाओं के तहत वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग मिलने की संभावना बढ़ेगी, जिससे स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।

#CityStates #Kaushambi #RamsarSthalKyaHai #RamsarSthal #AlwaraJheelKaushambi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaushambi : अलवारा झील को रामसर स्थल का दर्जा मिलने का रास्ता साफ, 15 अगस्त तक जारी हो सकती है अधिसूचना #CityStates #Kaushambi #RamsarSthalKyaHai #RamsarSthal #AlwaraJheelKaushambi #VaranasiLiveNews