Kullu News: भुंतर एयरपोर्ट पर 25 दिन चलेगा यात्री सेवा अभियान
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर हवाई अड्डे पर 17 सितंबर से विशेष यात्री सेवा अभियान और स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम शुरू होगा। यात्री सेवा अभियान 17 सितंबर से 10 अक्तूबर तक, जबकि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा।भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक सिद्धार्थ कदंब ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 25 दिवसीय यात्री सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य हवाई सफर करने वाले यात्रियों के अनुभव को अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाना है।17 सितंबर को अभियान के शुभारंभ पर यात्रियों का स्वागत और वंदे मातरम कार्यक्रम होगा। अभियान के तहत स्वच्छता, पार्किंग, कनेक्टिविटी, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हिमाचली नाटी और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा।इसके अलावा यात्रियों की शिकायतों का निवारण, अस्पताल में स्वास्थ्य एवं आपातकालीन तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान का समापन 10 अक्तूबर को होगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।स्वच्छता पर पांच गतिविधियों पर होगा कामनिदेशक ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पांच विभिन्न गतिविधियों पर काम किया जाएगा। अस्पताल परिसर के आसपास सफाई, पेयजल स्थलों को स्वच्छ रखना और हवाई अड्डे के सभी शौचालयों की मानकों के अनुसार सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी निखिल आनंद भी मौजूद रहे।
#PassengerServiceCampaignToRunFor25DaysAtBhuntarAirport. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 22:48 IST
Kullu News: भुंतर एयरपोर्ट पर 25 दिन चलेगा यात्री सेवा अभियान #PassengerServiceCampaignToRunFor25DaysAtBhuntarAirport. #VaranasiLiveNews
