Noida News: पर्णिका पांडेय ने जीता गोल्ड मेडल
फोटोग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली-2 की आठ वर्षीय पर्णिका पांडेय ने मेरठ में आयोजित स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पिता पंकज पांडेय ने बताया कि बेटी पर्णिका की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। पर्णिका की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है। कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर उन्होंने अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा प्रस्तुत की है। ब्यूरो
#ParnikaPandeyWonAGoldMedal. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 20:09 IST
Read More:
Parnika Pandey won a gold medal.
Noida News: पर्णिका पांडेय ने जीता गोल्ड मेडल #ParnikaPandeyWonAGoldMedal. #VaranasiLiveNews
