काल भैरव मंदिर के पास बनेगी पार्किंग: ईसी की बैठक में फैसला, बीएचयू देगा जमीन; जानें पूरी योजना
काशी के प्रसिद्ध बाबा काल भैरव मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और पार्किंग की समस्या को देखते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बुधवार को हुई बैठक में काल भैरव मंदिर के पास बीएचयू की जमीन पर टू-व्हीलर पार्किंग बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही बीएचयू अस्पताल परिसर में मरीजों के तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाने सहित कई अन्य सुविधाओं को शुरू करने का भी फैसला लिया गया। जानकारी के अनुसार काल, भैरव मंदिर के पास लगभग पांच हजार वर्ग फुट जमीन पर टू-व्हीलर पार्किंग विकसित की जाएगी। इसके लिए बीएचयू की ओर से जमीन का प्राधिकार आवंटित किया जाएगा। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही इस योजना पर काम शुरू कराया जाएगा। उनका कहना है कि पार्किंग बनने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।
#CityStates #Varanasi #KaalBhairavMandir #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 00:30 IST
काल भैरव मंदिर के पास बनेगी पार्किंग: ईसी की बैठक में फैसला, बीएचयू देगा जमीन; जानें पूरी योजना #CityStates #Varanasi #KaalBhairavMandir #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
