Shaque Review: जेनिफर के 'बेहद' की दुनिया में परिणीति की एंट्री, गुमशुदा बेटी और सब पर शक ; देखें या नहीं?
बेटी नौ साल की हो चुकी है, लेकिन अन्विता की तलाश अब भी खत्म नहीं हुई। पुलिस केस की जांच करती रहती है, परिवार जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन मां वहीं अटकी रहती है। फिर हर साल उसके पास एक तस्वीर आती है। तस्वीर में एक बच्ची है। सवाल है, ये तस्वीर भेज कौन रहा है और क्यों वह हर उस बच्ची में अपनी बेटी को तलाशती है, जो उसे थोड़ी भी जानी-पहचानी लगती है। नेटफ्लिक्स की शक: ट्रस्ट नो वन इसी सवाल से अपना सस्पेंस रचती है। लेकिन इसकी कहानी सिर्फ एक मिसिंग चाइल्ड की तलाश नहीं है। यह भरोसे की कहानी भी है। पति पर शक है, दोस्त पर शक है, परिवार पर शक है, नए पड़ोसियों पर शक है और धीरे-धीरे दर्शक को खुद मां की नजर पर भी शक होने लगता है। यही इस सीरीज की खूबी है और यही इसकी कमजोरी भी। क्योंकि सात एपिसोड तक हर नया खुलासा कहानी को आगे बढ़ाता है .. लेकिन आखिरी जवाब मिलने के बाद कुछ कड़ियां कमजोर पड़ने लगती हैं।
#Bollywood #MovieReviews #Entertainment #WebSeries #National #ParineetiChopra #Shaque #ShaqueWebSeries #ShaqueWebSeriesReview #ShaqueReview #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 13:13 IST
Shaque Review: जेनिफर के 'बेहद' की दुनिया में परिणीति की एंट्री, गुमशुदा बेटी और सब पर शक ; देखें या नहीं? #Bollywood #MovieReviews #Entertainment #WebSeries #National #ParineetiChopra #Shaque #ShaqueWebSeries #ShaqueWebSeriesReview #ShaqueReview #VaranasiLiveNews
