Kullu News: पराक्रम हेड बॉय और जेनिशा बनीं हेड गर्ल

डीएवी स्कूल में विशेषाधिकार समारोह का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल में विशेषाधिकार समारोह हर्षोल्लास से मनाय गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रिंसिपल कमिश्नर सुंदर ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान विद्यालय में अनुशासन और गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए छात्र काउंसिल का गठन किया गया। इसमें पराक्रम को हेड बॉय, जेनिशा को हेड गर्ल, विराट को सहायक हेड बॉय और रिचा को सहायक हेड गर्ल चुना गया। इसी प्रकार योगिनी को साहित्यिक कप्तान, अंबिका को साहित्यिक उपकप्तान, शिवांशी को इवेंट मैनेजर, जिगमेद को उप इवेंट मैनेजर, सुदीक्षित और तन्वी अनुशासन कैप्टन, आदर्श व इक्षिता को अनुसाशन उप कैप्टन, जगतार व संस्कृति को खेल कैप्टन तथा अंशुल व स्तुति खेल उप कैप्टन बनाए गए।वहीं, शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन और परफेक्ट का भी चयन किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को सैश और बैज पहनाकर पदभार सौंपा और उन्हें कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी, विश्वसनीयता और एकजुटता जैसे गुणों को विकसित करने पर जोर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। ---

#ParakramaBecameTheHeadBoyAndJenishaBecameTheHeadGirl. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 17:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: पराक्रम हेड बॉय और जेनिशा बनीं हेड गर्ल #ParakramaBecameTheHeadBoyAndJenishaBecameTheHeadGirl. #VaranasiLiveNews