Rohtak News: पापा! मेरे साथ गलत हो रहा...मरने से पहले मुस्कान ने की थी पिता को आखिरी कॉल

रोहतक। पापा! मेरे साथ गलत हो रहा है। शीलू व उनके परिवार के लोग मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं। यह कहकर बेटी का फोन कट गया था। शुक्रवार को उनके पास आई बेटी की यह आखिरी कॉल थी। इसके बाद पिता सुखबीर उर्फ बिट्टू ने 12 बार बेटी मुस्कान के मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन रिसीव नहीं की गई। शनिवार को डेड हाउस के बाहर पिता सुखबीर व मायके पक्ष ने यह दावा किया।पुलिस ने मुस्कान व आरोपी पति शीलू बल्हारा के मोबाइल फोन व घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में लेकर साइबर क्राइम सेल के पास जांच के लिए भेजी है। इनमें ही बेटी की मौत का राज छुपा हो सकता है। सुखबीर ने बताया कि 10 दिन से घर में झगड़ा चल रहा था। बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मुस्कान ने मरने से पहले उनके पास शीलू का प्रताड़ना से संबंधित एक वीडियो भी भेजा था। फिर भी बेटी को समझाया था कि एक-डेढ़ साल में शीलू सुधर जाएगा। उन्हें क्या पता था कि बेटी का घर बसाने के चक्कर में वह मुस्कान को ही खो देगा। उन्हें इन्साफ चाहिए। . मुस्कान के शरीर पर निशान, वीडियो हुआ वायरल शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान के सुसाइड के बाद का शनिवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं मुस्कान के शरीर पर हुए चोटों के निशान दिखा रही हैं। इसके अलावा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों से मिलने के बाद परिजनों ने बताया कि मुस्कान की दोनों बाजू पर भी निशान मिले हैं। मौत से पहले उसके साथ मारपीट हुई या नहीं, यह विसरा जांच रिपोर्ट के बाद पता लग सकेगा। बेड पर स्टूल रखकर पंखे से फंदा बांधकर दी जान पुलिस ने घटनास्थल से स्टूल, चुन्नी व पजामी को बांधकर बनाया गया फंदा बरामद किया है। जांच में पता चला है कि मुस्कान ने बेड पर स्टूल रखकर 10 फीट ऊपर लगे पंखे पर फंदा लटकाया। इसके बाद दूसरे सिरे से फंदा बनाकर गले में डालकर लटक गई। सूचना पाकर पुलिस व परिजन ऊपर के कमरे का दरवाजा तोड़कर 20 मिनट बाद अंदर गए तो वह दम तोड़ चुकी थी। . सुसाइड से पहले शीलू व मुस्कान में हुई थी बातचीतपुलिस जांच में पता चला है कि शीलू बल्हारा ने ऊपर कमरे में मुस्कान से बातचीत की थी। इसके बाद वह नीचे आ गया था और बेटे हार्दिक को मां निशा देवी को दे दिया। परिवार में कलह से परेशान मुस्कान कमरे में गई और दरवाजा बंद करके पिता को आखिरी कॉल की। इसके बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का दावा है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शीलू पंजाब में कबड्डी खेलने गया हुआ था जो शुक्रवार को ही घर लौटा था। . पंचायत के बीच फफक कर रोने लगे मुस्कान के पिता, विधायक को दिखाया वीडियो शनिवार को पीजीआई में डेड हाउस के बाहर फरमाणा व बहुअकबरपुर गांव के बीच पंचायत हुई। इसमें महम के विधायक बलराम दांगी भी पहुंचे। फरमाणा गांव की पंचायत में पहुंचे पूर्व सरपंच दीपक ने कहा कि मुस्कान पूरे गांव की बेटी थी। उसे न्याय मिलना चाहिए। पिता सुखबीर ने रोते हुए विधायक बलराम दांगी को बेटी की प्रताड़ना के वीडियो दिखाए। बोले-बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। हमें न्याय मिलना चाहिए। साइबर सेल की रिपोर्ट तय करेगी केस की जांच मायके पक्ष का दावा है कि मुस्कान ने शीलू का ऐसा वीडियो पिता के पास पहले ही भेज दिया था जो केस में अहम साबित हो सकता है। आरोप यह है कि कुछ वीडियो डिलीट भी कर दिए गए हैं। पुलिस मुस्कान व शीलू के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच कर रही है। डिलीट हुए वीडियो व चैटिंग को दोबारा निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अगर तकनीकी सबूत सामने आ गए तो आरोपियों की मुश्किल बढ़ जाएगी। . पिता का दर्द10 दिन पहले बेटी को ससुराल नहीं भेजता तो आ जिंदा होती बेटीपिता सुखबीर ने पुलिस को बताया कि करीब 10 दिन पहले विवाद होने पर बेटी घर आई थी। उन्होंने उसे शीलू व उसके पिता सुरेंद्र के साथ समझाकर भेज दिया था। इसके बाद वह सास-ससुर से अलग होकर खाना बनाने लगी थी। मुझे अब पछतावा हो रहा है कि अगर बेटी की बात मान लेता तो वह आज जिंदा होती। मुस्कान से दोबारा फोन पर बात न होने के कारण वह परिवार के लोगों के साथ फरमाणा से बहुअकबरपुर पहुंचे। मुस्कान का शव चारपाई पर मिला।----------चार दिन पहले भी भेजा था पिता को वीडियो, बोली-कुछ हो गया तो ससुराल वाले होंगे जिम्मेदार फरमाणा खास के पूर्व सरपंच दीपक ने बताया कि मुस्कान ने चार दिन पहले भी पिता सुखबीर को एक वीडियो भेजा था। इसमें कह रही है कि पापा मुझे कुछ हो गया तो इसके जिम्मेदार ससुराल वाले होंगे। इतना ही मायके पक्ष को शक है कि मरने से पहले मुस्कान के मोबाइल फोन में 40 के करीब वीडियो व 39 स्क्रीन शॉट हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि डिलीट किए गए वीडियो रिकवर किए जाएं।

#PapaSomethingTerribleIsHappeningToMe...MuskaanMadeAFinalCallToHerFatherBeforeSheDied. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: पापा! मेरे साथ गलत हो रहा...मरने से पहले मुस्कान ने की थी पिता को आखिरी कॉल #PapaSomethingTerribleIsHappeningToMe...MuskaanMadeAFinalCallToHerFatherBeforeSheDied. #VaranasiLiveNews