Budaun News: मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मची खलबली, कई घंटे चली तलाशी
बदायूं शहर के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मेल के जरिए मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। डाकघर के आधिकारिक ईमेल पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजी गई मेल का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने ग्राहकों को बाहर कराकर डाकघर का कोना-कोना छाना। सीओ सिटी राहुल पांडेय के निर्देश पर पुलिस की कई टीमों ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ जांच की। डाकघर और आसपास के परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया। तीन घंटे तक पुलिस ने कोने-कोने की जांच की। डाकघर में रखे पार्सल, लेटर और अन्य सामान को भी बारीकी से चेक किया गया।
#CityStates #Budaun #UttarPradesh #BombThreat #Police #PostOffice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
Budaun News: मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मची खलबली, कई घंटे चली तलाशी #CityStates #Budaun #UttarPradesh #BombThreat #Police #PostOffice #VaranasiLiveNews
