Kushinagar News: बांसी नदी में घड़ियाल दिखने से बढ़ी दहशत, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र से होकर बहने वाली बांसी नदी में घड़ियाल दिखाई देने के बाद आसपास के गांवों और नगर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में बच्चे नदी में स्नान करने पहुंचते हैं, ऐसे में लोगों को उनकी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। नगर पंचायत प्रशासन ने वन विभाग को सूचना देकर सुरक्षा का इंतजाम कराने की मांग की है। साथ ही लोगों को जागरूक कर बच्चों को नदी से दूर रखने की अपील की जा रही है।मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का पानी छोड़े जाने के बाद बांसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यह नदी सेवरही के शिवाघाट, शिवशक्ति नगर, बिनटोली, गोलाघाट, हनुमान टोला घाट और जीरो पुल होते हुए गंडक नदी में मिलती है। गर्मी के कारण क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन नदी में स्नान करने पहुंचते हैं। बताया जाता है कि पिछले दो-तीन दिनों से नदी में घड़ियाल दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार शाम नदी किनारे खेतीबाड़ी करने गए लोगों ने नदी के दूसरे छोर पर कई घड़ियाल देखे। इसके बाद यह सूचना तेजी से क्षेत्र में फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत प्रशासन भी सक्रिय हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सोनिया जायसवाल ने वन विभाग को पत्र भेजकर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं बुधवार से नदी किनारे बसे लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है और बच्चों को नदी में न जाने देने की अपील की जा रही है। क्षेत्र के कृष्णा जायसवाल, रमेश गुप्ता, मक्खन जायसवाल समेत कई लोगों ने घड़ियालों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। मगरमच्छ से बचने के लिए बांसगांव बिन्द टोली में जागरूक करतेवन दरोगा।स्रोत-सोशलमीडिया- फोटो : samvad

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: बांसी नदी में घड़ियाल दिखने से बढ़ी दहशत, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता #KushinagarNews #VaranasiLiveNews