पाकिस्तानी अभिनेता की ओछी हरकत, 'धुरंधर 2' का उड़ाया मजाक; शाहरुख के साथ काम कर चुके एक्टर को यूजर्स ने लताड़ा
फिल्म धुरंधर फ्रैंचाइजी में आंतकी गतिविधियों को दिखाया गया था, जाे पाकिस्तान से होती थीं। इस बात का जवाब देने के चक्कर में पाकिस्तान ने एक शो 'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत' बनाया है। यह शो और इसमें अभिनय करने वाले एक पाकिस्तानी कलाकार खूब ट्रोल हो रहा है। क्यों चर्चा में है शो 'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत' पाकिस्तानी शो 'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत' के कुछ सीन सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसमें पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख ने प्रीत जयपाल नाम का किरदार निभाया है, जो कि रॉ का चीफ दिखाया गया है। यह किरदार धुरंधर के अजय सान्याल (आर माधवन) वाले से मिलता-जुलता है। लेकिन यह एक नेगेटिव रोल है। इस शो में भारत की खराब इमेज दिखाई जा रही है। इस बात से भारतीय साेशल मीडिया यूजर्स नाराज हैं और शो को खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस ट्रोलिंग की चपेट में जावेद शेख भी आ चुके हैं। कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं जावेद शेख पाकिस्तानी शो में 'जहन्नुम ब'रास्ता जन्नत' में अहम किरदार निभाने वाले जावेद शेख ने कई हिंदी फिल्में की हैं। वह शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम में उनके किरदार के पिता बन चुके हैं। शाहरुख खान की फिल्म के बाद उन्हें भारत में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा जावेद शेख 'नमस्ते लंदन', 'जन्नत', 'अपने', 'शिखर' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
#Bollywood #National #PakistaniActorJavedSheikh #ShahRukhKhan #PakistaniShowJahannumBaraastaJannat #JavedSheikhTrolls #JavedSheikh #OmShantiOmMovie #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 17:09 IST
पाकिस्तानी अभिनेता की ओछी हरकत, 'धुरंधर 2' का उड़ाया मजाक; शाहरुख के साथ काम कर चुके एक्टर को यूजर्स ने लताड़ा #Bollywood #National #PakistaniActorJavedSheikh #ShahRukhKhan #PakistaniShowJahannumBaraastaJannat #JavedSheikhTrolls #JavedSheikh #OmShantiOmMovie #VaranasiLiveNews
