दहशतगर्दी में खुद झुलसा पाकिस्तान: 50 हजार आतंकी बांट रहे मौत, PoJK और बलूचिस्तान में 250 आतंकी संगठन सक्रिय
भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान अब खुद ही दहशतगर्दी की आग में झुलस रहा है। बलूचिस्तान और पीओजेके में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। दक्षिण एशिया के देशों में पाकिस्तान एकमात्र ऐसा मुल्क है, जहां सबसे ज्यादा 250 आतंकवादी संगठन हैं। इन संगठनों के करीब 50 हजार आतंकी लगातार मौत बांट रहे हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजी एसपी वैद्य का कहना है, मौजूदा समय में पाकिस्तान 1971 की राह पर है। ढाई दशक में 18,967 आतंकी घटनाएं, 23,078 नागरिक, 11,060 सुरक्षाकर्मी मारे गए साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल की ताजा रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में ढाई दशक में 18,967 ऐसी आतंकी घटनाएं हुई हैं, जिनमें 23,078 नागरिक और 11,060 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। आतंकियों -विद्रोहियों के मारे जाने का आंकड़ा 38,462 है। 2020 से जून 2026 तक आतंकी हमलों में 2,671 नागरिकों की जान चली गई तो वहीं 3,949 सुरक्षाकर्मी मारे गए। घुसपैठ के मंसूबे क्यों नहीं हो पाते कामयाब वैद्य बताते हैं कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर, घातक नीतियों पर चल रहे हैं। वहां मौजूद ढाई सौ आतंकी संगठन और लगभग पचास हजार दहशतगर्द, पाकिस्तान को ही आग में धकेल रहे हैं। पाक सीमा में दर्जनभर आतंकी लॉन्चिंग पैड बने हैं। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा घुसपैठ के मंसूबे कामयाब नहीं हो रहे। देश/क्षेत्र आतंकी समूह सक्रिय समूह निष्क्रिय समूह पाकिस्तान 81 45 26 बलूचिस्तान 19 5 2 खैबर पख्तूनख्वा 21 2 - पीओजेके 3 2 - गिलगित-बाल्टिस्तान 11 - - पंजाब (पाकिस्तान) 35 - - सिंध (पाकिस्तान) 14 3 3 बांग्लादेश 9 5 7 श्रीलंका 40 - -
#IndiaNews #National #Pakistan #Terrorism #Pojk #Balochistan #TerroristOrganizations #AsimMunir #SpVaid #Infiltration #SouthAsia #Security #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 01:49 IST
दहशतगर्दी में खुद झुलसा पाकिस्तान: 50 हजार आतंकी बांट रहे मौत, PoJK और बलूचिस्तान में 250 आतंकी संगठन सक्रिय #IndiaNews #National #Pakistan #Terrorism #Pojk #Balochistan #TerroristOrganizations #AsimMunir #SpVaid #Infiltration #SouthAsia #Security #VaranasiLiveNews
