Panipat News: दिल्ली पैरलल नहर में डूबने से पेंटर की मौत

पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिल्ली पैरलल नहर में नहाते समय पेंटर लक्ष्य (28) की डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव सोनीपत जिले के खुबडू झाल के पास नहर से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, लक्ष्य करनाल के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले कुलदीप के पुत्र थे और पानीपत की ज्योति कॉलोनी में रहकर पेंटर का काम करते थे। शुक्रवार को वह अपने साले के साथ दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए थे, जहां तेज बहाव के कारण वह पानी में बह गए। घटना के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी विनोद ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी। शनिवार सुबह लक्ष्य का शव खुबडू झाल के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो

#PainterDrownsInDelhiParallelCanal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 02:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: दिल्ली पैरलल नहर में डूबने से पेंटर की मौत #PainterDrownsInDelhiParallelCanal #VaranasiLiveNews