Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में पुनर्मिलन समारोह में उमड़े 350 से अधिक पूर्व विद्यार्थी

धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह के तहत रविवार को आयोजित चौथे पुनर्मिलन समारोह में देश-विदेश से 350 से अधिक पूर्व विद्यार्थी पहुंचे।संगम एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों ने पुरानी यादें ताजा कीं और कॉलेज की 100 साल की विरासत को नमन किया।समारोह में कॉलेज के पूर्व कर्मचारी हरि सिंह ने संगम की ओर से भेंट किए गए शताब्दी स्मारक का अनावरण किया। इस दौरान शताब्दी विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया गया। पूर्व विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर पुराने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संगम ने एनआईटी हमीरपुर के सहयोग से 12 मेधावी विद्यार्थियों और दो प्राध्यापकों के लिए 17 व 18 नवंबर को विशेष अनुसंधान भ्रमण प्रायोजित किया है। इस दौरान दल एनआईटी की सात अनुसंधान प्रयोगशालाओं का दौरा करेगा।फेसबुक से शुरू हुआ संगम, 650 सदस्य जुड़े वर्ष 2022 में डॉ. वासु सिंह और शिवानी नेगी गुरंग ने फेसबुक के माध्यम से संगम की शुरुआत की थी। आज संगठन से देश-विदेश के 650 से अधिक पूर्व विद्यार्थी जुड़ चुके हैं। संयोजक शिवानी नेगी गुरंग के नेतृत्व में एसोसिएशन कॉलेज के विकास और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है।

#Over350FormerStudentsTurnedOutForAReunionEventAtDharamshalaCollege. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 01:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: धर्मशाला कॉलेज में पुनर्मिलन समारोह में उमड़े 350 से अधिक पूर्व विद्यार्थी #Over350FormerStudentsTurnedOutForAReunionEventAtDharamshalaCollege. #VaranasiLiveNews