विश्व पर्यावरण दिवस: हरियाली का महाअभियान, एक दिन में रोपे गए लाख पौधे; आगरा में गूंजा 'एक पेड़ मां के नाम'

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली के महाभियान में शुक्रवार को 7.94 लाख पौधे लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप समेत कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पौधे लगाए। ताज नेचर वॉक में छावनी विधायक जीएस धर्मेश व मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने पौधरोपण किया। इस दौरान प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार, पर्यावरणविद हरविजय सिंह बाहिया आदि मौजूद रहे। पौधरोपण अभियान में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, चौधरी बाबूलाल ने भी पौधे लगाकर लोगों को प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के अपील की। डीएम मनीष बंसल ने पौधे लगाने की अपील की। जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में आयोजित पौधरोपण अभियान से पहले एमएलसी विजय शिवहरे, डॉ. जीएस धर्मेश, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व अन्य ने पदयात्रा निकाली। इसके बाद पार्क में पौधे लगाए। इस दौरान महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, रोहित कत्याल, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, अनिल सारस्वत आदि मौजूद रहे।

#CityStates #Agra #UttarPradesh #WorldEnvironmentDay #TreePlantationDrive #AgraDivision #EkPedMaaKeNaam #EnvironmentalProtection #AfforestationCampaign #UpGovernmentInitiative #GreenIndiaMission #RailwayPlantation #UniversityGreenDrive #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 10:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विश्व पर्यावरण दिवस: हरियाली का महाअभियान, एक दिन में रोपे गए लाख पौधे; आगरा में गूंजा 'एक पेड़ मां के नाम' #CityStates #Agra #UttarPradesh #WorldEnvironmentDay #TreePlantationDrive #AgraDivision #EkPedMaaKeNaam #EnvironmentalProtection #AfforestationCampaign #UpGovernmentInitiative #GreenIndiaMission #RailwayPlantation #UniversityGreenDrive #VaranasiLiveNews