Una News: बढेड़ा राजपूतां के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
पंडोगा (ऊना)। उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढेड़ा राजपूतां के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। सीनियर साइंस क्विज में दसवीं कक्षा की अंशिका अत्री और दिव्या चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जूनियर साइंस मॉडल में आठवीं कक्षा के हर्षित अत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सतनाम सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता विकसित करने में सहायक हैं। संवाद
#OutstandingPerformanceByStudentsFromBadheraRajputan. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 17:36 IST
Una News: बढेड़ा राजपूतां के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन #OutstandingPerformanceByStudentsFromBadheraRajputan. #VaranasiLiveNews
