Rudraprayag News: हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई
रुद्रप्रयाग। सनातन धर्म हिन्दू सम्मेलन समिति ने पत्रकार वार्ता कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। इस दौरान जिला संयोजक देवेंद्र सिंह पडियार ने कहा कि ऐतिहासिक कारणों, पूर्ववर्ती पाठ्यक्रमों या अन्य परिस्थितियों की वजह से जो सांस्कृतिक विस्मृति आई है उसे दूर कर हिंदुत्व के वास्तविक गौरव को पुनर्स्थापित करना ही इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से पंच परिवर्तन परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान दीपक नौटियाल, कृपाल सिंह पंवार, यशवंत सिंह बुटोला और नंदलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
#OutlinedTheProgrammesOfTheHinduConference #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 15:03 IST
Rudraprayag News: हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई #OutlinedTheProgrammesOfTheHinduConference #VaranasiLiveNews
