Meerut News: दोस्तों के साथ नहाने आए युवक की गंगनहर में डूबने से मौत
मेरठ के श्याम नगर निवासी था युवक, युवकों ने नहर से निकाला लेकिन मौत हो चुकी थी परिजनों के साथ कपड़े बेचने का काम करता थासंवाद न्यूज एजेंसीजानीखुर्द। जानीखुर्द थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहरामपुर टिमकिया गंगनहर में शनिवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने आया फैजान (25) गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेरठ के श्यामनगर का रहने वाला फैजान पुत्र नूर शनिवार को अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बहरामपुर टिमकिया गंगनहर पर नहाने आया था। नहाते समय अचानक फैजान का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख घाट पर मौजूद अन्य युवकों ने शोर मचाया और किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला।युवक के शरीर में काफी पानी भर चुका था इस कारण उनकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर जानीखुर्द थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के अनुसार फैजान रेडीमेड कपड़े बेचने के काम में अपने परिवार का हाथ बंटाता था। उसकी मौत की खबर सुनते ही श्यामनगर स्थित उसके घर में कोहराम मच गया है और परिजनों बुरा हाल है।
#OuthDrownsInGangaCanalWhileBathingWithFriends #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 16:35 IST
Meerut News: दोस्तों के साथ नहाने आए युवक की गंगनहर में डूबने से मौत #OuthDrownsInGangaCanalWhileBathingWithFriends #VaranasiLiveNews
