उरई: डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लिया, बोली- मानसिक बीमार है महिला

उरई जिले में कोटरा थाना क्षेत्र के सीकरी व्यास गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। महिला पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा था पुलिस के अनुसार, सीकरी व्यास निवासी राजेश बरार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले पारो (27) से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां रश्मि (6) और मोहिनी (4) तथा दो बेटे ऋषभ (7) और रितिक (डेढ़ वर्ष) हैं। परिवार में राजेश के माता-पिता भी साथ रहते हैं। बताया गया कि छोटा बेटा रितिक अपनी दादी शांति के पास सोता था।

#CityStates #Crime #Kanpur #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #OraiMurder #MotherKilledSon #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 11:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उरई: डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लिया, बोली- मानसिक बीमार है महिला #CityStates #Crime #Kanpur #Jalaun #OraiNews #OraiCrimeNews #Orai #OraiMurder #MotherKilledSon #VaranasiLiveNews