Noida News: मकान मालिक ही लगवा सकते हैं सोलर

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बिजली बिल कम करने के उद्देश्य से चलाई जा रही सोलर योजना का लाभ केवल मकान मालिक ही ले सकते हैं। किराएदारों को सीधे तौर पर योजना का लाभ नहीं मिलता है। इस कारण किराएदार योजना का लाभ नहीं ले पाते। उधर, नेडा (न्यू एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) के अधिकारी लगातार प्रचार-प्रसार और गोष्ठियों के जरिए सोलर लगवाने के लिए पात्र लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बिजली बिल कम करने के लिए बिजली कनेक्शन के लोड के अनुसार तीन किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इसके तहत अब तक करीब 2700 मकान मालिक सोलर सिस्टम लगवा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि सोलर योजना के लिए पात्र लोगों की तलाश में नेडा अधिकारी विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

#OnlyHomeownersCanInstallSolarPanels. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: मकान मालिक ही लगवा सकते हैं सोलर #OnlyHomeownersCanInstallSolarPanels. #VaranasiLiveNews