Ayodhya News: ऑनलाइन ठगी, क्रेडिट कार्ड से 80,999 रुपये निकाले
अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के रामकोट निवासी सौशील्य मणि त्रिपाठी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार आठ अप्रैल की शाम करीब 6:10 बजे उन्हें एक फर्जी (फिशिंग) वेबसाइट के माध्यम से बैंक की आधिकारिक साइट जैसा दिखाकर भ्रमित किया गया। वेबसाइट पर उनसे क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी दर्ज करा लिया गया। इसके बाद उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 80,999 रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया। यह ट्रांजैक्शन संगीथा मोबाइल पावर लिमिटेड बेंगलुरु के नाम पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक को सूचित कर कार्ड ब्लॉक कराया और शिकायत दर्ज कराई। राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान संबंधित खाते को चिन्हित कर उसमें गई राशि पर पुलिस ने रोक लगा दी, जिससे रकम फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर थाना राम जन्मभूमि में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।(संवाद)
#OnlineFraud:80 #999WithdrawnFromCreditCard #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:16 IST
Ayodhya News: ऑनलाइन ठगी, क्रेडिट कार्ड से 80,999 रुपये निकाले #OnlineFraud:80 #999WithdrawnFromCreditCard #VaranasiLiveNews
