Rohtak News: आईटीआई में कल से होंगे ऑनलाइन आवेदन, भर सकेंगे निशुल्क फॉर्म

मिशन एडमिशन : संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों) में नए सत्र के दाखिले की प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो रही है। जिले के राजकीय और प्राइवेट आईटीआई में मंगलवार से प्रवेश के लिए पोर्टल खुल जाएगा। खास बात यह है कि विद्यार्थी आईटीआई में पहुंचकर भी निशुल्क और सही व सटीक आवेदन भरवा सकेंगे। कौशल विकास विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले के सभी 11 राजकीय आईटीआई के साथ-साथ 7 प्राइवेट आईटीआई में भी 2 जून से एक ही पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। रोहतक राजकीय आईटीआई के प्राचार्य राजपाल सिंधु ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में दिक्कत आती है वे सीधे किसी भी राजकीय आईटीआई में पहुंच सकते हैं। वहां हेल्प डेस्क पर स्टाफ की ओर से आवेदन निशुल्क और सही तरीके से भरवाया जाएगा। इससे फॉर्म रिजेक्ट होने की आशंका खत्म हो जाएगी। -------इन राजकीय आईटीआई में ले सकते हैं दाखिला जिले की फरमाणा खास राजकीय आईटीआई, हसनगढ़ राजकीय आईटीआई (सीट-640), कलानौर राजकीय आईटीआई (सीट-468), कंसाला राजकीय आईटीआई (सीट-276), किलोई राजकीय आईटीआई (सीट-484), मदीना राजकीय आईटीआई, मकड़ौली कलां राजकीय आईटीआई (सीट-232), महम राजकीय आईटीआई (सीट-750), रोहतक राजकीय आईटीआई, रोहतक महिला राजकीय आईटीआई, सैनिक परिवार भवन आईटीआई व रोहतक सरकारी आईटीआई सहित 7 निजी आईटीआई में भी दाखिला ले सकते हैं। -------इन ट्रेड्स में विद्यार्थी ले सकते हैं दाखिले कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक, कॉस्मेटोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रीशियन, फैशन डिजाइन और प्रौद्योगिकी, फिटर, हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर, मैकेनिक (मोटर वाहन), मैकेनिक (ट्रैक्टर), मैकेनिक (ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स), पेंटर, प्लंबर, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशननिंग तकनीशियन, स्टेनोग्राफर और सचिवीय सहायक (हिंदी-अंग्रेजी), टूल और डाई मेकर (प्रेस टूल्स, जिग्स और फिक्स्चर), टर्नर, वेल्डर, वुड वर्क टेक्नीशियन सहित कई ट्रेड से आईटीआई में दाखिला ले सकते है।-------वर्जन आईटीआई में मंगलवार से प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। इसमें मेरिट और कोर्स संबंधी जानकारी विद्यार्थी को सीधे मोबाइल पर संदेश के जरिए भेजी जाएगी। -राजपाल सिंधु, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई रोहतक।

#OnlineApplicationsWillBeAcceptedInITIFromTomorrow #FreeFormsCanBeFilled. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: आईटीआई में कल से होंगे ऑनलाइन आवेदन, भर सकेंगे निशुल्क फॉर्म #OnlineApplicationsWillBeAcceptedInITIFromTomorrow #FreeFormsCanBeFilled. #VaranasiLiveNews