ऊधमसिंह नगर: बाजपुर में मवेशी को बचाने में कार खड्डे में पलटी, युवक की मौत; परिवार में कोहराम
बाजपुर के बन्नाखेड़ा-बल्ली के निकट शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, गांव जोगीपुरा निवासी आकाश कांबोज (32 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे कार से जा रहा था। बन्नाखेड़ा-बल्ली के निकट अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गई। हादसे में आकाश कांबोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#CityStates #UdhamSinghNagar #BazpurCrimeNews #BazpurNews #UttarakhandNews #UkNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 11:13 IST
ऊधमसिंह नगर: बाजपुर में मवेशी को बचाने में कार खड्डे में पलटी, युवक की मौत; परिवार में कोहराम #CityStates #UdhamSinghNagar #BazpurCrimeNews #BazpurNews #UttarakhandNews #UkNews #VaranasiLiveNews
