Rewari News: ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार

रेवाड़ी। पुलिस ने ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने के मामले में मोहल्ला यादव नगर निवासी नरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बैट्री व वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी बरामद की है। गांव कालूवास निवासी रामखिलारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि वह सोमवार देर शाम वह अपने घर से प्लॉट जा रहा था। जब वह निहाल सिंह के मकान के पास पहुंचा तो एक युवक घर के बाहर खड़े निहाल सिंह के ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करके अपनी स्कूटी से भागने लगा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आ गए। ग्रामीणों ने चोर को मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

#OneArrestedForStealingATractorBattery. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 17:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rewari News: ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार #OneArrestedForStealingATractorBattery. #VaranasiLiveNews