जगदलपुर : ईद के मौके पर बच्चों को पढ़ाने की हिदायद, कहा एक रोटी कम खाओ, पर बच्चों को जरुर पढ़ाओ

जगदलपुर, ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को शहर के तमाम मस्जिद में काफी बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और सबने मिलकर ईद की नमाज अदा की, वही नमाज के दौरान वहां आये बच्चों को पेन देने के साथ ही कहा गया कि हो सके तो कम खाना खाओ लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ, जिसके बाद सभी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। रमजान का पावन महीना बीतने के बाद आज जब ईद का मुबारक दिन आया तो समाज के लोग ईदगाह पहुंचे और नमाज अता की, वही बस्तर में अमन चैन की दुआ की गई, ईद का यह पावन त्योहार सबके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए, सहस्त्र हाथों ने करबध्द अल्लाह से दुआ मांगी कि हर दुआ कबूल हो और दिल सुकून से भरा रहे, उन्होंने कहा कि ईद का असली पैगाम मोहब्बत फैलाना है, सिर्फ अपने लिए खुश होना नहीं, बल्कि उन लोगों को भी खुशी देना है जो किसी वजह से खुशी नहीं मना पाते, जैसे गरीब लोग या जरूरतमंद लोग, उनकी मदद करना, उनके साथ बैठना, उन्हें भी अपने साथ शामिल करना यही असली ईद है, उन्होंने कहा कि हम सबको मिलजुल कर रहना चाहिए और समाज में प्यार और भाईचारा बढ़ाना चाहिए। समाज के वरिष्ठ सदस्य वसीम अहमद ने यह पैगाम समाज के लोगों के साथ ही बस्तर में रहने वाले हरेक लोगों को देने की कोशिश की है, उन्होंने नमाज पढ़ने आए छोटे बच्चों को कलम वितरित की और अपने संदेश को प्रभावी बनाने की कोशिश की,आज के दिन सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है, पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रही, ताकि कोई दिक्कत न हो और लोग आराम से अपनी नमाज अदा कर सकें। खुशी की बात ये रही कि सब कुछ बहुत शांति और अच्छे तरीके से हुआ,ईद के पावन मौके पर ईदगाह में नमाज अता की गई और सभी को यह संदेश दिया गया कि एक रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरुर पढ़ाओ ईद की मुबारकबाद देते हुए नमाजियों ने कहा कि इस पावन पर्व को खुशहाली के साथ अपने परिजनों के बीच मनाएं और अमन और शांति का पैगाम पूरे विश्व में फैलाएं, यही सच्ची ईद है।

#CityStates #Jagdalpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Jagdalpur



जगदलपुर : ईद के मौके पर बच्चों को पढ़ाने की हिदायद, कहा एक रोटी कम खाओ, पर बच्चों को जरुर पढ़ाओ #CityStates #Jagdalpur #VaranasiLiveNews