Gorakhpur News: चिड़ियाघर में आकर्षण बढ़ाएगा सोहगीबरवा का पुराना रेल इंजन
गोरखपुर। शेर, बाघ और दूसरे वन्यजीवों को देखने के लिए चिड़ियाघर पहुंचने वाले पर्यटकों को जल्द ही एक और आकर्षण देखने को मिल सकता है। सोहगीबरवा क्षेत्र के महराजगंज स्थित लक्ष्मीपुर वन प्रभाग से एक पुराना रेल इंजन गोरखपुर चिड़ियाघर लाने की तैयारी है। इसे चिड़ियाघर परिसर में प्रदर्शित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों के लिए नए बाड़े बनाने और 7डी थिएटर को आधुनिक बनाने की योजना भी है। इन प्रस्तावों पर रविवार को चिड़ियाघर में होने वाली प्राणि उद्यान समिति की बैठक में चर्चा होगी। इसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण करेंगे। साथ ही चिड़ियाघर सोसाइटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर में मौजूद रेल इंजन काफी पुराना है। इसे चिड़ियाघर परिसर में उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने की योजना है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर इंजन को वहां से लाकर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे चिड़ियाघर में वन्यजीवों के अलावा ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा एक नया आकर्षण भी जुड़ सकेगा। बैठक में चिड़ियाघर परिसर स्थित अस्पताल में रेस्क्यू किए गए जानवरों को रखने के लिए छह नए बाड़े बनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। डॉ. योगेश ने बताया कि परिसर में संचालित 7डी थिएटर को भी अपग्रेड करने की योजना है।
#OldRailwayEngineFromSohgiBarwaToAddToTheAttractionsAtTheZoo #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 03:06 IST
Gorakhpur News: चिड़ियाघर में आकर्षण बढ़ाएगा सोहगीबरवा का पुराना रेल इंजन #OldRailwayEngineFromSohgiBarwaToAddToTheAttractionsAtTheZoo #VaranasiLiveNews
