अफसर मुस्तैद, सिस्टम फेल : स्कूल गेट पर लटका ताला, मासूम रहे बाहर
संवाद न्यूज एजेंसीललितपुर। सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने को अफसर तो मुस्तैद दिख रहे है, मगर सिस्टम फेल हो रहा है। बीएसए ने शुक्रवार को ब्लॉक जखौरा व विरधा के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें एक स्कूल में जहां ताला लटका मिला वहीं स्कूल के बच्चे बाहर धूप में खड़े मिले। इन पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने बीईओ और प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। साथ ही सभी विद्यालयों से स्पष्टीकरण तलब किया है। ब्लॉक जखौरा के प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी नांगल में शुक्रवार की सुबह करीब 8:10 पर बीएसए पहुंच गए। विद्यालय के गेट पर लगा ताला और बच्चों को बाहर खड़े देख वह चकित रह गए। बच्चों व ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय हर दिन देर से खुलता है। इस पर बीएसए ने फटकार लगाते हुए पूरे स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में बच्चे ड्रेस में मिले। अनुचर शाकिर खान, अनुदेशक अंजली कुशवाहा, हेमलता और राजकुमार बिना किसी सूचना के नदारद मिले। इस पर अनुदेशकों का मानदेय काटने का निर्देश दिया है। अनुचर का एक दिन का वेतन अवरुद्ध किया गया। ब्लॉक बिरधा के प्राथमिक विद्यालय झरकौन का निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय में साफ सफाई व रंगाई-पुताई भी नहीं मिली। सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मैलवारा कलां में बच्चों की उपस्थित कम मिली। अनुदेशक रूबी नामदेव व राजेंद्र स्कूल से गायब मिले। अनुदेशकों का मानदेय काटने और प्रधानाध्यापक उमाशंकर का स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय बिरारी में शिक्षक डायरी में कोई अंकन नहीं मिला। संदर्शिका से शिक्षण कार्य होते नहीं पाया गया। इस पर बीएसए ने विद्यालय के पूरे स्टाफ का स्पष्टीकरण मांगा है। वर्जनविद्यालयों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। जो भी शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र नदारद मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी बीईओ अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुुरस्त कराएं। रत्नेश कुमार, बीएसए
#OfficialsAlert #SystemFails:LockOnSchoolGate #YoungChildrenLeftOutside #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 02:53 IST
अफसर मुस्तैद, सिस्टम फेल : स्कूल गेट पर लटका ताला, मासूम रहे बाहर #OfficialsAlert #SystemFails:LockOnSchoolGate #YoungChildrenLeftOutside #VaranasiLiveNews
