Haldwani: पुन: परीक्षा की मांग के लिए उच्च शिक्षा निदेशक को घेरा, एनएसयूआई छात्रों का धरना प्रदर्शन

हल्द्वानी केएमबीपीजी कॉलेज के एनएसयूआई के छात्रों ने पांचवें सेमेस्टर में फेल विद्यार्थियों के लिए पुन: परीक्षा कराने की मांग के लिए बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में पहुंचकर निदेशक का घेराव किया और तालाबंदी की। छात्र परिसर में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। गहमागहमी के बीच निदेशक के समझाने पर छात्रों ने धरना खत्म किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो चुके छात्रों का पूरा साल बर्बाद होने की स्थिति में हैं। उन्होंने एनईपी में स्पेशल बैक का प्रावधान करने की मांग की। निदेशक डॉ. विश्वनाथ खाली ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में निदेशक ने उनकी मांग शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन देते हुए कहा कहा कि उनकी समस्या का समाधान विश्वविद्यालय स्तर से ही संभव है। इसी दौरान निदेशालय में पुलिस भी पहुंच गई। इससे छात्र भड़क उठे और परिसर गेट के पास धरने पर बैठ गए। उन्होंने शिक्षा मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बाद में किसी तरह उच्च शिक्षा निदेशक ने प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाया। छात्र नेता मेहुल साह ने बताया कि अब वह इस मुद्दे पर कुलपति से मिलेंगे। प्रदर्शनकारियों में मेहुल साह, आशीष कबडवाल, मयंक गोस्वामी, हर्ष शर्मा, कमल बोरा, विभोर चौधरी, भविष्य रावत, सार्थक रस्तोगी समेत काफी छात्र मौजूद रहे।

#CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 08:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haldwani: पुन: परीक्षा की मांग के लिए उच्च शिक्षा निदेशक को घेरा, एनएसयूआई छात्रों का धरना प्रदर्शन #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #HaldwaniNews #VaranasiLiveNews