Chandigarh-Haryana News: अब बुजुर्गों को ट्रेनों से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन

फोटो समाचार हरियाणा सरकार और आईआरसीटीसी ने ट्रेन यात्रा के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षरअमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र श्रद्धालु ट्रेन से अयोध्या, वाराणसी, पटना साहिब, नांदेड़ साहिब, पुष्कर, वैष्णो देवी, शिरडी और शनि शिंगणापुर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों का निशुल्क दर्शन कर पाएंगे। इस योजना का लाभ उन वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। ट्रेन से तीर्थ यात्रा के लिए हरियाणा सरकार व इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। हरियाणा सरकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क व भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग व आईआरसीटीसी की तरफ से सर्कल रीजनल मैनेजर (सीआरएम ) हरजोत सिंह संधू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। पांडुरंग ने बताया कि प्रदेश के पात्र बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की निशुल्क यात्रा करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है। इसके तहत अब तक अलग-अलग जिलों से परिवहन विभाग की वोल्वो बसों के माध्यम से हजारों पात्र बुजुर्गों को अयोध्या सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन करवाए जा चुके हैं। अब सीएम नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन के माध्यम से भी तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने की योजना बनाई है। खाने-पीने व ठहरने की भी निशुल्क व्यवस्थाराज्य सरकार के मुताबिक तीर्थ यात्रा वाली ट्रेन में 11 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए व एक कोच सर्विंग स्टाफ के लिए रहेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के खाने-पीने की व्यवस्था, नजदीकी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल तक पहुंचाने के लिए बसों का प्रबंध व ठहरने की व्यवस्था भी प्रदेश सरकार की ओर से निशुल्क की जाएगी।

#Now #ElderlyPeopleWillBeAbleToVisitPilgrimageSitesForFreeByTrain. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: अब बुजुर्गों को ट्रेनों से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन #Now #ElderlyPeopleWillBeAbleToVisitPilgrimageSitesForFreeByTrain. #VaranasiLiveNews