Gorakhpur News: मतगणना प्रशिक्षण में नहीं आए 13 लेखपाल एवं 20 अमीन, नोटिस जारी

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 की मतगणना के लिए कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम एनेक्सी भवन में बुधवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण में कुल 176 में से 143 कार्मिकों ने भाग लिया। इस दौरान 13 लेखपाल और 20 अमीन अनुपस्थित रहे। कमिश्नर ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने प्रशिक्षु कार्मिकों को शिक्षक निर्वाचन में मतों की गणना की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने मतगणना को पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। सिंह ने सभी कार्मिकों को मतगणना कार्य को संवेदनशीलता और गंभीरतापूर्वक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में राज्य कर विभाग, राजस्व विभाग, कोषागार विभाग और विभिन्न बैंकिंग संस्थानों से तैनात कार्मिक शामिल थे। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/अपर आयुक्त (प्रशासन) अजय कुमार राय, अपर जिलाधिकारी (नगर) गजेंद्र सिंह, सहायक अभियंता विद्युत/यांत्रिक, लोक निर्माण विभाग मनोज कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक बचत बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

#NoticesIssuedTo13LekhpalsAnd20AminsForFailingToAttendVote-countingTraining. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 01:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: मतगणना प्रशिक्षण में नहीं आए 13 लेखपाल एवं 20 अमीन, नोटिस जारी #NoticesIssuedTo13LekhpalsAnd20AminsForFailingToAttendVote-countingTraining. #VaranasiLiveNews