'सरके चुनर' मामला: संजय दत्त के बाद महिला आयोग के सामने पेश हुईं नोरा, बोलीं- मुझे ऐसी स्थिति में डाला गया..'
मार्च 2026 में रिलीज हुए अभिनेत्री नोरा फतेही के गाना 'सरके चुनर' पर जमकर विवाद हुआ था। अब गुरुवार को इस मामले में एक्ट्रेस राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। यहां उन्होंने मीडिया से बात कर अपनी सफाई दी। 'ठेस पहुंचाना इरादा नहीं था' राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय से बाहर निकलते हुए नोरा ने मीडिया से बात कर मामले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, 'यह बस एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया और मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। एक कलाकार होने के नाते मुझे अपनी जिम्मेदारी निभानी ही होगी। मैंने माफी मांग ली है और सब कुछ लिखित में दे दिया है। वो लोग बहुत ही दयालु और मददगार हैं।' आगे नोरा ने कहा, 'समाज से मिले प्यार को वापस करना हमारी जिम्मेदारी है इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं कुछ अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाऊंगी। इस मामले के बाद यही हमारा लक्ष्य है।' VIDEO | Delhi: Actress Nora Fatehi appears before National Commission for Women over 'Sarke Chunar' song row. She says, "It was just a situation that I was put in and there was no intention to offend anybody but ofcourse I have to be responsible as an artist. I definitely… pic.twitter.com/gMXlSv2hBd — Press Trust of India (@PTI_News) May 7, 2026
#Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 10:19 IST
'सरके चुनर' मामला: संजय दत्त के बाद महिला आयोग के सामने पेश हुईं नोरा, बोलीं- मुझे ऐसी स्थिति में डाला गया..' #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #VaranasiLiveNews
