Noida Violence: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की थी प्रोग्रामिंग, यहां बना प्रदर्शन को हिंसा में बदलने का पूरा प्लान
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा शहर में 13 अप्रैल को औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के प्रदर्शन में तोड़फोड़ और हिंसा के मास्टरमाइंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य आनंद उर्फ रस्टी (28) को पुलिस और एसटीएफ ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है।वह सेक्टर-37 अरुण विहार में किराये के फ्लैट में रहता था। शुरुआती पूछताछ और एसटीएफ की जांच में यह खुलासा हुआ है कि इसके फ्लैट पर 30 मार्च से 1 अप्रैल तक कई बैठकें हुई थीं।इन बैठकों में मजदूर बिगुल, दिशा संगठन, आरडब्ल्यूपीआई, नौजवान भारत सभा व एकता संघर्ष समिति गौतमबुद्ध नगर के सदस्य कई बार जुटे थे।
#CityStates #Noida #UttarPradesh #NoidaProtest #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 05:26 IST
Noida Violence: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की थी प्रोग्रामिंग, यहां बना प्रदर्शन को हिंसा में बदलने का पूरा प्लान #CityStates #Noida #UttarPradesh #NoidaProtest #VaranasiLiveNews
