नोएडा हिंसा में खुलासा: 'नहीं सुलगता शहर अगर..', फेज-2 में हुईं थीं 100 से अधिक सभाएं; दिखाए जाते थे ये वीडियो

मजदूर बिगुल दस्ता प्रमुख रूपेश राय नोएडा से पहले ग्रेटर नोएडा में माहौल बिगड़ाने का प्रयास कर चुका है। तब मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस से इसकी लिखित शिकायत भी की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने नोएडा में श्रमिकों को उकसाया। आरोप है कि रूपेश ने कुलेसरा के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी आंदोलन के लिए उकसाया था। आरोपी ने काफी भड़काऊ भाषण दिया था जिसके बाद लोगों ने उसे आंदोलन से अलग कर दिया था। 13 अप्रैल को वेतन वृद्धि को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में श्रमिकों ने उग्र प्रदर्शन किया था। उपद्रव कर कंपनियों में तोड़फोड़ करने के साथ वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने इस मामले में मजदूर बिगुल दस्ता प्रमुख रूपेश रॉय व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

#CityStates #Noida #UttarPradesh #NoidaProtest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 11:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नोएडा हिंसा में खुलासा: 'नहीं सुलगता शहर अगर..', फेज-2 में हुईं थीं 100 से अधिक सभाएं; दिखाए जाते थे ये वीडियो #CityStates #Noida #UttarPradesh #NoidaProtest #VaranasiLiveNews