नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल: लक्ष्मी सिंह का ट्रांसफर, गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनीं
उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें सबसे प्रमुख चर्चा में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह हैं। जिन्हें नोएडा से गाजियाबाद भेजा गया है। कौन हैं आईपीएस लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 30 नवंबर 2022 को कार्यभार संभाला था। वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनी थीं। 1 जनवरी 2025 को उन्हें एडीजी पद पर पदोन्नति मिली, लेकिन उनकी पुलिस कमिश्नर के रूप में पदस्थापना अभी भी जारी है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर बने जे. रविन्दर गौड़ लक्ष्मी सिंह का कार्यकाल 27 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से उनकी वर्तमान अवधि 3 वर्ष, 11 महीने और 28 दिन की हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर को अब नए पुलिस कमिश्नर के तौर पर जे. रविन्दर गौड़ मिले हैं। जे. रविंद्र गौड़ उत्तर प्रदेश कॅरिअर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह तेलंगाना के महबूबनगर के मूल निवासी हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद के कमिश्नर थे। कौन हैं आईपीएसजे. रविन्दर गौड़ जे. रविंद्र गौड़ ने अपने कॅरिअर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालने से पहले आगरा के पुलिस कमिश्नर रहे थे। उन्होंने 15 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था। इसके अतिरिक्त, वह गोरखपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़ जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के तौर पर भी सेवाएं दी हैं।
#CityStates #Ghaziabad #Noida #NoidaNews #NoidaPoliceCommissioner #LaxmiSinghIpsNoida #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 27, 2026, 14:08 IST
नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल: लक्ष्मी सिंह का ट्रांसफर, गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनीं #CityStates #Ghaziabad #Noida #NoidaNews #NoidaPoliceCommissioner #LaxmiSinghIpsNoida #VaranasiLiveNews
