Noida Fire: तंग गलियों में ऊंची इमारतें, किराया महंगा, सांसे सस्तीं; इमारतों में न फायर एनओसी, न पास हुआ नक्शा
नोएडा के सेक्टर-66 मामूरा में बुधवार को जिस पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगी, वह पांच फीट से भी कम चौड़ी गली में बनी है। यहां अवैध निर्माण कर ऐसी अनगिनत इमारतें खड़ी कर दी गई हैं। अकेले मामूरा ही नहीं नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 81 गांवों में अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी है। इसे रोकने और भवन नियमावली को प्रभावी ढंग से लागू कर सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण की है, लेकिन प्राधिकरण इसमें नाकाम साबित हो रहा है। नतीजतन, गांवों में बिना किसी सुरक्षा मानक के धड़ल्ले से पीजी, बाजार और फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं। आबादी और रोजगार के बढ़ते दबाव के कारण मकान मालिकों को इनसे मोटा किराया तो मिल जाता है लेकिन इन इमारतों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होते। वहीं, पूरे मामले पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते हुए बस यही कहते हैं कि गांवों में इमारत बनाने से पहले कोई नक्शा पास कराने ही नहीं आता।
#CityStates #Noida #UttarPradesh #NoidaFire #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 10:46 IST
Noida Fire: तंग गलियों में ऊंची इमारतें, किराया महंगा, सांसे सस्तीं; इमारतों में न फायर एनओसी, न पास हुआ नक्शा #CityStates #Noida #UttarPradesh #NoidaFire #VaranasiLiveNews
