Noida Protest: आउटसोर्सिंग एजेंसियों को चेतावनी, मजदूरों ने उपद्रव किया तो होंगी ब्लैक लिस्ट, DM ने कही ये बात

ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों के उपद्रव को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मंगलवार देर रात अपने कार्यालय में एजेंसी संचालकों और संविदाकारों के साथ बैठक की। जिसमें डीएम ने चेतावनी दी है कि अगर आउटसोर्सिंग एजेंसी के श्रमिकों ने उपद्रव किया तो उनको ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। साथ ही उनके लाइसेंस को निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। डीएम मेधा रूपम ने बैठक में कहा कि सभी संविदाकारो को शासन की तरफ से निर्धारित न्यूनतम वेतन देना होगा। डीएम ने कहा कि आउटसोर्सिंग एजेंसी व संविदाकार उद्योग को चलाने और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सभी आउटसोर्सिंग एजेंसी व संविदाकारों की जिम्मेदारी है कि वे अपने श्रमिकों इस प्रकार से प्रशिक्षित करें कि अनुशासन एवं शांति बनाए रखें।अगर कोई भी एजेंसी द्वारा या एजेंसी के श्रमिक द्वारा उपद्रवी व्यवहार किया जाएगा तो उसकी जिम्मेदारी एजेंसी की भी होगी। उस एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #Noida #UttarPradesh #NoidaProtest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 07:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida Protest: आउटसोर्सिंग एजेंसियों को चेतावनी, मजदूरों ने उपद्रव किया तो होंगी ब्लैक लिस्ट, DM ने कही ये बात #CityStates #Noida #UttarPradesh #NoidaProtest #VaranasiLiveNews