Noida News: यूपी प्रो हैंडबॉल लीग में नोएडा ब्लास्टर्स हारी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग के पहले मुकाबले में गौतमबुद्ध नगर टीम नोएडा ब्लास्टर्स को गाजियाबाद पैंथर्स से 27-21 अंक से हार का सामना करना पड़ा।गाजियाबाद पैंथर्स की ओर से मोहित ने सर्वाधिक आठ गोल किए और मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर बने। अमन व विवेक ने पांच-पांच गोल किए। वहीं नोएडा टीम की ओर से तौसीफ ने सर्वाधिक आठ गोल किए। टीम का दूसरा मुकाबला मथुरा बज्रस्टार हैं। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही यूपी प्रो हैंडबॉल लीग में पहले दिन काशी किंग्स व गोरखपुर राउडीज, मथुरा ब्रजस्टार व बर्बरीक वॉरियर्स और गाजियाबाद पैंथर्स व नोएडा ब्लास्टर्स के बीच मुकाबले हुए।
#NoidaBlastersLoseInUPProHandballLeague #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:24 IST
Noida News: यूपी प्रो हैंडबॉल लीग में नोएडा ब्लास्टर्स हारी #NoidaBlastersLoseInUPProHandballLeague #VaranasiLiveNews
