Kangra News: रास्ता पूछने की जरूरत नहीं... बोर्ड बताएंगे मंजिल
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में इस महीने के अंत तक सूचना और नियामक बोर्ड लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से इसी सप्ताह परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।साइन बोर्ड लगने के बाद शहर में आने वाले लोगों और पर्यटकों को विभिन्न स्थानों तक पहुंचने के लिए बार-बार रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परियोजना पर करीब 95.10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के 15 दिन के भीतर कार्यकारी एजेंसी को काम शुरू करना होगा। परियोजना के तहत नगर निगम धर्मशाला के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में नियामक और सूचना प्रदान करने वाले साइन बोर्ड स्थापित किए जाएंगे। इन साइन बोर्डों पर शहर के सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन स्थलों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े स्थानों और नो पार्किंग जोन में भी बोर्ड लगाए जाएंगे।चालकों को प्रमुख मार्गों और स्थानों की स्पष्ट जानकारी बोर्ड पर ही मिल सकेगी। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी और शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।साइन बोर्ड लगाने की परियोजना के तहत इसी सप्ताह टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कार्य के लिए करीब 95.10 लाख रुपये की लागत राशि निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 दिन के भीतर कार्यकारी एजेंसी को परियोजना के तहत काम शुरू करना होगा। कल्याण भट्ट, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड
#NoNeedToAskForDirections...SignboardsWillShowTheWayToTheDestination. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 01:08 IST
Kangra News: रास्ता पूछने की जरूरत नहीं... बोर्ड बताएंगे मंजिल #NoNeedToAskForDirections...SignboardsWillShowTheWayToTheDestination. #VaranasiLiveNews
