Nitish Kumar: जदयू प्रमुख का पद भी छोड़ेंगे CM नीतीश कुमार? ऐन वक्त पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना

राज्यसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जदयू की ओर से बताया गया है कि 22 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा। इसके बाद 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जाने का दिन है। अगर एक से ज्यादा नामांकन हुआ तो 27 मार्च चुनाव होगा। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। राज्यसभा सदस्य रहते हुए वह पार्टी की बागडोर अपने ही हाथ में रखेंगे। खबर अपडेट हो रही है

#CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Patna Bihar



Nitish Kumar: जदयू प्रमुख का पद भी छोड़ेंगे CM नीतीश कुमार? ऐन वक्त पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना #CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews