UP News: मिशन 2027 को लेकर नितिन नवीन ने साधे राजनीतिक समीकरण, यूपी में हैट्रिक के लक्ष्य पर भाजपा का पूरा जोर
राजधानी लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी के पहले औपचारिक संगठनात्मक दौरे में प्रतीकों से सियासी समीकरण साधने की भरपूर कोशिश की। वर्ष 2027 में प्रस्तावित यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का उन्होंने शंखनाद तो किया ही, साथ ही चुनावी समीकरणों पर बात और उन्हें साधने का प्रयास भी किया। समन्वय और संतुलन पर फोकस के साथ उन्होंने सब कुछ ठीक होने का भी संदेश देने की कोशिश की। लखनऊ पहुंचने पर उनका पार्टी मुख्यालय तक जिस तरह से जातिवार और वर्गों के प्रतिनिधियों की तरफ से स्वागत की रूपरेखा बनाई गई थी, उसके जरिये भी यह संदेश देने का प्रयास किया गया था कि पूरा हिंदू समाज भाजपा के साथ है और कोई नाराजगी नहीं है। नितिन वैसे तो पहले भी यूपी आ चुके हैं लेकिन उनकी यह पहली सियासी यात्रा थी। उनकी इस पहली सांगठनिक यात्रा में जहां प्रदेश संगठन ने अपनी ताकत दिखाई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी यूपी में भाजपा की ताकत की जमीनी थाह लेने की कोशिश करते दिखे।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Bjp #NitinNaveen #UpAssemblyElection2027 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 12:51 IST
UP News: मिशन 2027 को लेकर नितिन नवीन ने साधे राजनीतिक समीकरण, यूपी में हैट्रिक के लक्ष्य पर भाजपा का पूरा जोर #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Bjp #NitinNaveen #UpAssemblyElection2027 #VaranasiLiveNews
